Recent Posts

Breaking News

‘मेरे पति का नंनद से अवैध संबंध है, साहब मुझे तलाक दे दो’…ग्वालियर की पत्नी का ‘मास्टरमाइंड’ खेल, पति की सगी बहन को बताया उसकी ‘दूसरी बीवी’!

ग्वालियर : ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पति की सगी बहन को ही ‘दूसरी पत्नी’ बताकर कोर्ट से एकतरफा तलाक हासिल कर लिया। महिला ने फैमिली फोटो को सबूत के तौर पर पेश किया और अदालत को यह विश्वास दिलाया कि पति ने दूसरी शादी की है, जिसके आधार पर उसे तलाक की डिक्री मिल गई।

मामले के अनुसार, यह दंपती साल 1998 में शादी के बंधन में बंधा था। पति एक मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी है और काम के चलते अक्सर बाहर रहता था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और साल 2015 से महिला अलग रहने लगी थी। लगभग 10 साल से अलग रह रही पत्नी ने 2021 में कुटुंब न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की थी।

महिला का आरोप था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, और इसी दावे को साबित करने के लिए उसने एक फोटो पेश की, जिसमें पति अपने परिवार, खासकर अपनी सगी बहन के साथ खड़ा था। पत्नी ने उसी फोटो में मौजूद ननद को ही पति की दूसरी पत्नी बताकर कोर्ट में पेश कर दिया, जिसे अदालत ने सबूत मान लिया और तलाक की डिक्री दे दी।

जब पति को अप्रैल 2026 में इस फैसले की जानकारी मिली, तो उसने पूरा रिकॉर्ड खंगाला और सच्चाई सामने आई। इसके बाद उसने ग्वालियर हाईकोर्ट में एकतरफा तलाक के फैसले को चुनौती दी है और आरोप लगाया है कि पत्नी ने गलत तथ्यों के आधार पर अदालत को गुमराह किया।

अब यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और आने वाली सुनवाई में इस पूरे घटनाक्रम पर बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

No comments