Recent Posts

Breaking News

बिजनौर में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, पंचायत बैठी तो दबंगों ने पीड़िता और परिजनों को सरेआम पीटा.

 

किरतपुर, बिजनौर : एक युवती के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला कई दिनों से चर्चाओं में है। बिरादरी की पंचायत में खूब हंगामा हुआ, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई।

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा स्वजनों को बताने पर उन्होंने आरोपित के घर इस संबंध में बात की, तो उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद गांव में ही बिरादरी की पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपितों ने पीड़िता और उसके स्वजनों के साथ मारपीट की। इससे पंचायत में खूब हंगामा हुआ, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।

इससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने तथा पंचायत में मारपीट करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पुष्पेंदर सिंह ने बताया कि वे जांच कर कार्रवाई करेंगे।

No comments