1 अक्टूबर से बदल जाएंगे EPFO के नियम, 25 हजार तक की सैलरी पर PF अनिवार्य; क्या होगा लाभ?.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम एक अक्टूबर से लागू होने जा रहे हैं। नए नियमों के तरह EPFO ने सैलरी लिमिट 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है।
इस नए बदलाव से उन कर्मचारियों को भी PF करवेज का लाभ मिलेगा जो पहले इस दायरे से बाहर थे। सरकार का अमुमान है कि ऐतिहासिक फैसले से देश के 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारी सीधे तौर पर पीएफ, पेंशन और बीमा के दायरे में आ जाएंगे।
25 हजार रुपये की सैलरी पर PF अनिवार्य!
नए नियमों के लागू होने से 20 हजार रुपये और 25 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की टेक होम सैलरी में थोड़ा बदलाव हो सकता है, क्योंकि उनका पीएफ और ईपीएफ में योगदान शुरू हो जाएगा।
कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
हालांकि, इसके बदले उन्हें रिटयमेंट के लिए मजबूत सेविंग्स और पेंशन का अधिकार और EDLI के तहत बीमा कवर जैसी बड़ी सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि कर्मचारियों को अपनी ग्रोस सैलरी के साथ पीएफ गणना को भी ध्यान में रखना चाहिए, जिससे वे इस नए बदलाव का पूरा लाभ उठा सकें।
No comments